कानपुर, दिसम्बर 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पेंशनर्स फोरम 15 दिसंबर को अपना 17वां स्थापना दिवस मनाएगा। रिटायर कर्मचारियों की इस संस्था के वार्षिकोत्सव की तैयारियों के लिए सोमवार को फोरम की बैठक राजेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। यह भी तय किया गया कि इस मौके पर 10 सूत्रीय मांग पत्र और पांच सूत्रीय कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा। यहां महामंत्री आनंद अवस्थी, एचएन तिवारी, सत्य नारायण, पीएस बाजपेई, उमेश कुमार शुक्ल, उमाशंकर दीक्षित, एसएम तिवारी, सुभाष भाटिया, एसडी दुबे, बीपी श्रीवास्तव, बीएल गुलाबिया, एके निगम, भानु प्रसाद निगम, अजीत मिश्रा, शिव शंकर शर्मा, रविंद्र कुमार माधुर, अशोक कुमार, चंद्रशेखर, रमेश चंद्र, विनय प्रकाश उपाध्याय, आरपी वर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...