हल्द्वानी, फरवरी 12 -- हल्द्वानी, संवाददाता। आस्था और श्रद्धा का महापर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रविवार तड़के से ही मंदिरों में जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो जाएगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। शिवभक्तों की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग और कतार की व्यवस्था की गई है ताकि भक्त सुगमता से दर्शन कर सकें। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे पूजा का महत्व और अधिक बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि इस दिन विधि-विधान से शिव की आराधना करने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी...