अल्मोड़ा, अक्टूबर 7 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। यूकेडी की उत्तराखंड उत्थान यात्रा के कुमाऊं प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बताया कि यात्रा का शुभारंभ 11 अक्तूबर को हल्द्वानी से होगा। 15 को अल्मोड़ा में प्रवेश करेगी। इस दौरान दौलाघट में यूकेडी कार्यालय का भी शुभारंभ होगा। बैठक में कमलेश जोशी को युवा प्रकोष्ठ जिला महामंत्री बनाया गया। यहां जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, त्रिलोक लटवाल, विनय किरोला, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, रवि नेगी, वंस कनवाल, देवेश जोशी, प्रताप बिष्ट, चंदन सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...