बलिया, जून 30 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 जिले में 15 केन्द्रों पर होगी। दो, तीन और चार जुलाई को कुल पांच पालियों में होने वाली परीक्षा में 30 हजार 438 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को आयोग की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम ने बताया कि जिले में दो, तीन और चार जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- टीईटी के प्रवेश पत्र जारी, दो जुलाई से परीक्षा परीक्षा दो व तीन ...