अयोध्या, जून 2 -- अयोध्या, संवाददाता। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से तीन और चार जून को विज्ञान सं. 1/2022 की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जनपद के 15 केन्द्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए 22 हजार 304 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। यह परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और अपराह्न 2.30 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित होगी। टीजीटी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुचारू परीक्षा संचालन के लिए 15 सेक्टर और 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई। यह भी पढ़ें- छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी टीजीटी परीक्षा सीवीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा को आयोजित किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.पवन कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा ...