बलिया, जुलाई 2 -- बलिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 जिले में आज से 15 केन्द्रों पर होगी। दो, तीन और चार जुलाई को कुल पांच पालियों में होने वाली परीक्षा में करीब 30 हजार 438 अभ्यर्थियों को शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को तैनात किया गया है।इम्तिहान दो व तीन जुलाई को दो-दो पालियों में, जबकि चार जुलाई को एक पाली में होगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दीवार घड़ी लने के निर्देश दिये हैं। यह भी पढ़ें- आज से तीन दिन चलेगी यूपीटीईटी-2026 की परीक्षा सभी ...