बदायूं, जून 6 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के लिये 15 केंद्र बनाये गये हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा तीन दिन आठ, नौ एवं दस जून के लिये होगी। डीएम ने परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के निर्देश दिये हैं। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 10 केंद्रों पर होगी परीक्षापरीक्षा तिथि और उपकेंद्र डीएम अवनीश राय ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के संबंध में कलक्ट्रेेट सभागार में बैठक की। डीएम ने परीक्षा शांतिपूर्ण एवं बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार संपन्न कराने के निर्देश दिये हैं। डीएम ने कहा कि परीक्षा ...