बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- 15 केंद्रों पर 14 से परीक्षा, 500 गज में निषेधाज्ञा रहेगी लागू सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होंगे 9732 परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले से लागू रहेगी निषेधाज्ञा डीएम ने दिया आदेश, सख्त सुरक्षा के बीच कदाचारमुक्त होगी परीक्षा फोटो : नालंदा केके 03 : जिला शिक्षा कार्यालय। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला मुख्यालय के 15 केंद्रों पर 14 से 21 अप्रैल तक तीन चरणों में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा होगी। इस दौरान परीक्षा केंद्र के 500 गज घेरा में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस परीक्षा में नौ हजार 732 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले से निषेधाज्ञा लागू रहेगी। डीएम कुंदन कुमार ने इसके लिए सख्त आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि सख्त सुरक्षा के बीच कद...