बदायूं, जून 28 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपी टीईटी लिखित परीक्षा के लिये शहर के 15 कॉलेज के लिए केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में सीसीटीवी की निगरानी में दो, तीन, चार जुलाई को करायी जायेगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन एवं परीक्षा नोडल अधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी। जिसमें उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारी, परीक्षा संचालन एवं परीक्षा व्यवस्था में लगे सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। एडीएम ने परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के निर्देश दिये। एडीएम ने कहा कि जिले के 15 केंद्रों पर कुल 2, 8198 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यह भी पढ़ें- 15 केंद्रों पर होगी यूपी टी...