झांसी, फरवरी 26 -- कस्बा टोडीफतेहपुर में एक अभियान शुरू हुआ। जिसमें किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्ररी आईटी बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी टहरौली अक्षय दीपक रहे। उन्होंने आईडी के महत्व बताया। लोगों इसे बनवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयं 15 किसानों की फार्मर आईडी बनवाकर अभियान का शुभारंभ किया। एसडीएम ने बताया कि यह आईडी किसानों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इससे सरकारी योजनाआें का लाभ मिल सकेगा। जानकारी हो सकी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि ऋण, सब्सिडी और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी अनिवार्य कर दी गई है। किसानों को सस्ती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा और जमीन के आधार पर किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा भी बढ़ाई जा सकेग...