फतेहपुर, जुलाई 17 -- बिंदकी। 15 किलो सोना चोरी की आरोपित युवती की तलाश में गुरुवार देर रात झारखंड पुलिस कोतवाली क्षेत्र के हुसेपुर के एक घर में दबिश दी। युवती हाथ नहीं लगी लेकिन उसके तीन कीमती मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। तीन दिन पहले हूसेपुर गांव आई युवती के लोकेशन पर पहुंची पुलिस घंटो छानबीन करते हुए युवती के परिजनों से पूछताछ की। झारखंड पुलिस के मुताबिक युवती एक गैंग चलाती है, जिसकी तलाश है। करीब आधा दर्जन गाड़ियों से झारखंड से टीम स्थानीय पुलिस के साथ हुसेपुर गांव पहुंच गई। टीम मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपित युवती के पड़ोसी कोटेदार के घर घुस गई। लेकिन बार में जानकारी स्पष्ट होने पर वह युवती के ट्रक चालक के आवास में पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। बताया कि झारखंड में हुए 15 किलो सोना चोरी के मामले में युवती लिप्त है। वह एक गैंग में भ...