बदायूं, दिसम्बर 27 -- उझानी। पुलिस ने मानकपुर रोड, सरदार कोल्ड स्टोर के सामने तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक कट्टे में 15 किलोग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम देवचरन उर्फ देवपाल, ग्राम रायपुर कोतवाली बिल्सी बताया। बरामद डोडा छिलका और आरोपी को पुलिस ने अपने कब्जे में रखा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जारी रखी है ताकि तस्करी के अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...