बस्ती, मई 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया-बभनान मार्ग पर यात्रियों से 15 किलोमीटर की दूरी के लिए 40 रुपये किराया वसूले जाने से आम लोग परेशान हैं। इतना ही नहीं, इस मार्ग पर कथित रूप से बस संचालक ऑटो और ई-रिक्शा को चलने नहीं देते, जिससे यात्रियों को महंगे किराए के साथ-साथ समय की भी परेशानी भी झेलनी पड़ती है। प्रतिदिन इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि हर्रैया से बभनान और बभनान से हर्रैया आने-जाने में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों के अनुसार, हर्रैया बस स्टैंड से थाना, तहसील और सीओ कार्यालय मात्र एक किमी की दूरी पर हैं, लेकिन इसके बावजूद इस रूट पर सार्वजनिक परिवहन की स्थिति बेहद खराब है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...