अयोध्या, अप्रैल 22 -- रुदौली, संवाददाता। नगर पालिका परिषद रुदौली में आयोजित बोर्ड बैठक में नगर के विकास को नई गति देते हुए करीब 15 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में विधायक रामचंद्र यादव भी मौजूद रहे। बैठक में यह तय किया गया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आमजन की सुविधा के लिए सीमेंटेड सोफा लगाए जाएंगे, जिससे सार्वजनिक स्थलों पर बैठने की व्यवस्था बेहतर हो सके। आदर्श नगर योजना के अंतर्गत नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर नई रोड लाइटें स्थापित की जाएंगी, वहीं पहले से लगी खराब हाईमास्ट और रोड लाइटों की मरम्मत भी कराई जाएगी ताकि रात के समय आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।नगर के सभी वार्डों में नई हाईमास्ट लाइटें लगाने के साथ-साथ प्रमुख स्थानों पर तिरंगा झंडा स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया है, जिससे ...