जहानाबाद, दिसम्बर 22 -- किसानों के बीच अनुदानित दर पर वितरित किए गए थे बीज बीज अंकुरित नहीं होने से किसान काफी चिंतित, आर्थिक नुकसान जहानाबाद, निज संवाददाता। रतनी फरीदपुर प्रखंड में बिहार बीज निगम द्वारा अनुदानित दर पर वितरित किए गए गेहूं के बीज को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों का आरोप है कि रतनी प्रखंड कार्यालय से प्राप्त बीज की बुआई किए कई महीने बीत जाने के बावजूद खेतों में गेहूं अंकुरित नहीं हो सका। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। रतनी प्रखंड के झूनाथी गांव के किसान कुंदन शर्मा ने लगभग 15 एकड़ भूमि में बीज की बुआई की थी, इसी ग्राम कृष्णनंदन शर्मा ने चौदह एकड़ में बीज की बुआई थी ,जबकि इसी ग्राम के विजय शर्मा, सुधीर शर्मा ,गौरव कुमार चिंटू पासवान, आरती देवी(झुनाथी खुर्द)एवं कुंदन बिंद सहित अन्य किसानों ने करीब दो-...