बलिया, मई 19 -- बलिया, संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को पुरानी जेल परिसर का निरीक्षण कर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने बताया कि करीब 15 एकड़ क्षेत्रफल में स्थित पुरानी जेल परिसर में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

मेडिकल कॉलेज की स्थापना उन्होंने मेडिकल कॉलेज के निर्माण से संबंधित नक्शे का अवलोकन किया और कार्यदाई संस्था से निर्माण कार्य की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया कि जून महीने में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास प्रस्तावित है, इसलिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। कहा कि मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक चरण में 100 छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। उन्हों...