एटा, अप्रैल 6 -- प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 15 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विकास खंड सभागार में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने स्मार्टफोन वितरित किए। विधायक ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सभी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। चार दिनों के भीतर क्षेत्र की सभी 272 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल वितरित कर दिए जाएंगे। डॉ. अखलाख ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जानकारी देते हुए कहा कि मौसम परिवर्तन के दौरान फैलने वाले रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता, साफ पानी, नियमित टीकाकरण और जागरूकता बेहद जरूरी है। खंड विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा ने कहा कि स्मार्टफोन मिलने से कार्यकत्रियों का काम आसान होगा और योजनाओं की निगरानी बेहतर तरीके से हो सकेगी। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.