15 अस्पतालों में फुल टाइम एमबीबीएस डॉक्टर मिले नदारद
सोनभद्र, जून 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों की व्यवस्था पर शिकंजा कसते हुए स्वास्थ्य विभाग ने औचक निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.रमेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं निजी चिकित्सालय पंजीयन के नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव ने रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में संचालित 21 निजी अस्पतालों, क्लीनिक, पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान 15 में फुल टाइम एमबीबीएस डॉक्टर नदारद मिले। एसीएमओ के निरीक्षण के दौरान कड़ी नाराजगी जताते हुए संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्वास्तिक हॉस्पिटल, वी केयर हॉस्पिटल, आशीर्वाद हॉस्पिटल, धन्वंतरी हॉस्पिटल, मेडिस्कैन डायग्नोस्टिक सेंटर और अपोलो अल्ट्रासाउंड सेंटर में चिकित्सक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.