अलीगढ़, अप्रैल 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने वाला है। 11 अप्रैल को सक्रिय होने वाला चौथा पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है, जिसके कारण अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि फिलहाल सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाओं के चलते लोगों को हल्की राहत मिल रही है। पर, दिन का पारा चढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अनुमान है कि 15 अप्रैल तक दिन का तापमान करीब आठ डिग्री तक बढ़ सकता है। अभी सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी हुई है, लेकिन दोपहर में धूप का असर धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे ही ठंडी हवाओं का असर कम होगा, वैसे ही गर्म हवाएं चलने लगेंगी और हीट वेव की स्थिति बन जाएगी। 15 अप्रैल के बाद से लू चलने की संभ...