रांची, अप्रैल 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में 15 अप्रैल से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इसी दिन से विवाह के शुभ मुहूर्त के साथ शादी की शहनाइयां गूंजने लगेंगी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू हो रहा शादियों का यह सिलसिला 16 मई तक चलेगा, जिसके बाद एक महीने के लिए मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। 16 मई से 15 जून तक मलमास का प्रभावपंडित रामदेव पांडेय के अनुसार, इस वर्ष ज्येष्ठ माह में अधिमास (मलमास) का प्रवेश हो रहा है। प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या 16 मई को है, इसी दिन से मलमास प्रारंभ होगा। 15 जून को द्वितीय ज्येष्ठ अमावस्या के साथ यह समाप्त होगा। शास्त्रों के अनुसार, अधिमास की अवधि में विवाह व अन्य मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। इसके पश्चात 16 जून से स्थितियां सामान्य होंगी और 17 जून से पुनः शहनाइ...