हल्द्वानी, मार्च 11 -- लालकुआं, संवाददाता। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड के दो वर्ष पूरे होने पर बुधवार को संगोष्ठी आयोजित की। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल और दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने 15 अप्रैल से दुग्ध उत्पादकों के दूध मूल्य में 2 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रदेश में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली हल्द्वानी की तीन महिला दुग्ध उत्पादकों को भी सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर रही हिमानी देवी को 25 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर पुष्पा देवी को 15 हजार और तृतीय स्थान पर दीपा देवी को 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। हिमानी देवी प्रतिदिन 500 लीटर, पुष्पा देवी 350 लीटर और दीपा देवी 250 लीटर दूध की आपूर्ति करती हैं।जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने कहा कि पिछले सात वर्षों में दुग्ध संघ ने किसानों को ...