15 अप्रैल तक मिलेगा प्रवेश फार्म
कुशीनगर, मार्च 30 -- कुशीनगर, हिटी। फाजिलनगर पावानगर महावीर इण्टरमीडिएट कॉलेज में कक्षा छह, नौ व 11 में नामांकन के लिए 25 मार्च से 15 अप्रैल तक फार्म मिलेगा। इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अक्षैयवर पाण्डेय ने बताया कि तीनों कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं इस अवधि में किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी नामांकन पर विचार नहीं किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.