बेगुसराय, अप्रैल 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सत्र 2026-27 में अध्ययनरत विद्यार्थियों की इंट्री ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 15 अप्रैल तक पूरी करनी होगी। इस बाबत एसएसए डीपीओ की ओर से जिले के सभी बीईओ व बीईडीएमसी ऑपरेटर को निर्देश जारी किया गया है। जिले में छात्रों के शैक्षणिक प्रोग्रेशन को लेकर जारी ताजा रिपोर्ट ने मिली-जुली तस्वीर पेश की है। आंकड़ों के अनुसार जिले के कुल 1692 विद्यालयों में नामांकित 5 लाख 69 हजार 70 छात्रों में से 3 लाख 78 हजार 204 छात्रों की ही प्रोग्रेशन रिपोर्ट इंट्री हो सका है। जिले का औसत प्रोग्रेशन प्रतिशत 66.46% है। रिपोर्ट के मुताबिक, चेरिया बरियारपुर प्रखंड ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 82.50% प्रोग्रेशन हासिल किया है। इसके अलावा वीरपुर (82.15%) और बछवाड़ा (81.56%) भी शीर्ष स्थानों पर रहे। इन प्रखंडों में शैक्षणि...