बागेश्वर, नवम्बर 29 -- जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग 309ए पर गतिमान कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कार्यदायी संस्था को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएच को मलबा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने तथा एसडीएम बागेश्वर को राजस्व एवं वन विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण कराते हुए सीए लैंड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्माण दाई संस्था को सड़क में समय-समय पर पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा, ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने अवशेष 15 किलोमीटर कटिंग कार्य को आगामी अप्रैल माह तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजमार्ग निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.