चाईबासा, अप्रैल 2 -- गुवा । झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में आगामी 15 अप्रैल को नव निर्मित मंदिर में भगवान हनुमान जी, साई बाबा, गणेश जी एवं माता दुर्गा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से की जाएगी। इस महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन की जानकारी बुधवार देर शाम यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने मजदूरों को दी। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा का यह कार्यक्रम बनारस से आए विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया जाएगा। यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। रामा पांडे ने आगे कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूजा-अर्चना के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी मजदूर...