अलीगढ़, अगस्त 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गोधा का एक युवक 15 अगस्त की सुबह से रहस्यमयी तरीके से गायब है। परिजनों ने एक लड़का व एक लड़की पर अपहरण कर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके युवक की तलाश शुरू कर दी है। दोनों नामजदों की भूमिका की भी तलाश की जा रही है। बरला क्षेत्र के गांव मदापुर निवासी मुनेश चंद्र के अनुसार उनके मामा का लड़का गोधा क्षेत्र के गांव मदफरा निवासी अर्जुन शर्मा बचपन से उनके पास ही रहता था। 11 अगस्त को अर्जुन अपनी बहन के यहां गुड़गांव से क्यामपुर मोड़ स्थित उपेंद्र पुत्र लक्ष्मण सिंह की नर्सरी पर आया था। 15 अगस्त को सुबह नौ बजे फिर से चला गया, तभी से वह गायब है। रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिला है। खोजबीन में पता चला ...