गिरडीह, अगस्त 14 -- जमुआ। जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर बीते 15 दिनों से जमुआ प्रखंड मुख्यालय में चल रहे धरनास्थल पर गुरुवार को भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया और जमुआ की पूर्व प्रमुख सोनी चौरसिया पहुंच धरना को अपना समर्थन दिया। चौरसिया ने कहा कि इस सरकार में लूट की खुली छूट हो गई है। पूरे राज्य में लूट का साम्राज्य चल रहा है। जमुआ उसमें अव्वल हो गया है। यहां अधिकांश पदाधिकारी भ्रष्ट और कामचोर हैं। कहा कि जिला उपायुक्त शीघ्रता से सारे मामले का निराकरण कर हल निकालें। स्वतंत्रता दिवस से पहले मामले का निराकरण होना चाहिए। सारे मुद्दे जनहित से जुड़े हुए हैं। यदि ऐसे में मामला नहीं सुलझता है तो आम लोगों का विश्वास प्रशासन से उठ जाएगा। जब बुनियादी मांगों को भी प्रशासन नहीं सुलझा पाता है तो किस बात का प्रशासन।उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र इस मामले में...