जमशेदपुर, अगस्त 14 -- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने जिले की सभी परियोजनाओं में सेविका-सहायिका के रिक्त पदों पर 15 अगस्त से पहले चयन प्रक्रिया पूरी करने को कहा। पूर्ण आंगनबाड़ी भवनों का हस्तांतरण कराने तथा केंद्रों में वर्षा जल संचयन और बिजली कनेक्शन से जुड़े कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश भी दिया गया। उन्होंने पोषण ट्रैकर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रतिदिन खुलने, बच्चों की उपस्थिति और गर्म पके भोजन वितरण की जानकारी अनिवार्य रूप से दर्ज करने को कहा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मरकच्चो एवं सतगावां परियोजना के खराब प्रदर्शन पर...