नई दिल्ली, अगस्त 4 -- Independence Day 2026: 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस दिवस मनाता है और देशभक्ति के रंग में डूब जाता है। इस खास दिन पर प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं और देशवासियों को आजादी का संदेश देते हैं। अगर आप भी देशभक्ति के खूबसूरत रंगों में सराबोर होना और आजादी के इस पर्व को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो दिल्ली की 5 खूबसूरत जगहों पर जरूर घूमने जाएं। इन जगहों पर बच्चों से लेकर बड़ों तक को अच्छा लगेगा और आपकी फैमिली आउटिंग भी हो जाएगी। तो चलिए बताते हैं 15 अगस्त पर आप दिल्ली में किन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।1. लाल किला हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त के खास मौके पर लाल किला सजाया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और शानदार परेड होगी। अगर आप भव्य परेड देखना चाहते हैं, तो लाल किला जाए...