सिमडेगा, जुलाई 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीडीसी दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत वित्तीय वर्ष में स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला योजना पदाधिकारी, सिमडेगा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला योजना अनाबद्ध निधि के तहत कुल 113 योजनाएं स्वीकृत की गई थीं। इनमें से 81 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 32 योजनाएं अभी भी लंबित हैं। लंबित योजनाओं की सूची उप विकास आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गई। यह भी पढ़ें- Ghumla News: डीएमएफटी योजनाओं में तेजी लायें, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता: डीसी डीडीसी ने संबंधित कार्यकारी एजेंसियों से लंबित योजना...