15 अगस्त तक मास्टर डाटा पूरा नहीं किया तो कार्रवाई
प्रयागराज, अगस्त 12 -- प्रयागराज। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में लापरवाही बरतने वाले शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए शिक्षण संस्थानों को मास्टर डाटा का कार्य 15 अगस्त तक पूरा करना होगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने बताया कि शासन की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार सभी दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों को निर्धारित समय-सीमा में अपना मास्टर डाटा तैयार कर लॉक करना है। निर्धारित अवधि समाप्त होने में अब महज दो दिन शेष हैं, लेकिन प्रयागराज के कई दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों की ओर से मास्टर डाटा लॉक करने की प्रगति बेहद कम है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.