बरेली, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। रेलवे ने 12 से 15 अगस्त तक दिल्ली क्षेत्र के पांच प्रमुख स्टेशनों में नई दिल्ली , दिल्ली , हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला पर सभी प्रकार के पार्सल पर प्रतिबंध लगा दिया। बरेली आदि से भी इन पांच स्टेशनों के पार्सल 15 अगस्त तक बुक नहीं किये जा रहे हैं। बरेली से लगभग 80 से 90 बुकिंग रोजाना होती हैं। उत्तर रेलवे ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर चार दिन को रोक लगा दी। यह प्रतिबंध 12 अगस्त से 15 अगस्त तक लागू किया गया है। यह भी पढ़ें- मेरठ मेट्रो और नमो भारत स्टेशनों की पार्किंग आज और कल बंद यह रोक सिर्फ सामान्य पार्सल तक सीमित नहीं है, बल्कि लीज्ड एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी के जरिए होने वाल...