प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित छात्रावासों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राम शंकर पटेल के अनुसार स्नातक छात्रों के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर छात्रावास (बालक), चांदपुर सलोरी, बीटेक व डिप्लोमा की छात्राओं के लिए राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालिका), आईईआरटी परिसर, स्नातकोत्तर छात्रों के लिए राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक) चैथम लाइन में प्रवेश दिया जाएगा। छात्रावासों की 70 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए और 30 प्रतिशत सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के व...