अंबेडकर नगर, अगस्त 6 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तथा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा की तरफ से जारी आदेश में शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। 14 अगस्त को विद्यालयों में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर गोष्ठियों, परिचर्चाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों को देश के विभाजन के ऐतिहासिक संदर्भ, उससे प्रभावित परिवारों की पीड़ा तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व से अवगत कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को 'हर घर तिरंगा' अभियान मनाएंगे विद्यालय साथ ही छात्रों को विभाजन विभीषिका पर आधारित राष्ट्रीय ऑनल...