लातेहार, अगस्त 14 -- लातेहार, प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर ) कार्यक्रम-2026 के तहत जिले में 15 अगस्त को ग्राम सभा एवं सभा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त जानकारी एसडीएम दिनेश कुमार ने दी। यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को जिलेभर में होगी ग्राम सभा, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधार का मिलेगा अवसरग्राम सभा का आयोजन उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित मतदान केंद्रों से जुड़ी ग्राम सभा का आयोजन पंचायत भवन में किया जाएगा। इसमें पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ एवं चुनाव पाठशाला के सदस्य शामिल होंगे। वहीं, शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर सभा आयोजित की जाएगी। संबंधित बीएलओ चुनाव पाठशाला के सदस्यों के सहयोग से सभा के आयोजन और इसकी जानकारी आम ...