रुडकी, अगस्त 13 -- लक्सर, संवाददाता। सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज पर्व इस बार शनिवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि 14 अगस्त की शाम करीब 6:46 बजे शुरू होकर 15 अगस्त की शाम करीब 5:28 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर व्रत 15 अगस्त को रखा जाएगा। पंडित संदीप भारद्वाज शास्त्री ने बताया कि हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के पवित्र मिलन का प्रतीक है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी आस्था के चलते सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना से यह व्रत रखती हैं। यह भी पढ़ें- Hariyali Teej kab hai: 14 या 15 अगस्त कब है हरियाली तीज? जानें डेट और पूजा का उत्तम मुहूर्त अविवाहित कन्याएं भी मनचाहे वर की प्राप्ति की...