बागपत, जुलाई 13 -- दाहा। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर गांगनौली गांव में कट की मांग को लेकर दोघट कस्बे में खाप चौधरियों व गणमान्य लोगों की आयोजित पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि कट हम लेकर रहेंगे। साथ ही कहा कि 15 अगस्त को भाकियू दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। दोघट कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर गांगनौली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कट की मांग को लेकर खाप चौधरियों व गणमान्य लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में भाकियू नरेश टिकैत ने कहा कि नाम तो आजाद भारत है, लेकिन फिर हम गुलामीयत की जिंदगी जी रहे है। दबकर काम कर रहे है हम। बोलते हुए हिचक रहे है, ताकि कुछ मुंह से गलत न निकल जाए। चुप रह कर काम कर रहे है, लेकिन अब बहुत हो चुका है। अब हम कट लेकर ही रहेंगे।कहा कि खाप चौ...