गोड्डा, अगस्त 21 -- पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गुणघासा नीचे टोला में गुरुवार दोपहर बाद पलाश के पेड़ के नीचे 14 वर्षीय छात्र रवि मुर्मू का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। रवि संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय में नौवीं कक्षा का छात्र था और एनसीसी का भी छात्र था। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : रेलवे ट्रैक पर 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंकाशव मिलने की जानकारी परिजनों के मुताबिक, 15 अगस्त को स्कूल में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रवि घर नहीं लौटा। बताया गया कि वह तीन दोस्तों के साथ महडा गांव देबू मुर्मू के रिश्तेदार के घर ट्रेन से गया था। 16 अगस्त की शाम रवि नें साथी देबू के मोबाइल से अपनी मां से बात...