नई दिल्ली, अगस्त 11 -- महिंद्रा इस साल Independence Day को बेहद खास बनाने की तैयारी में है। इस मौके पर कंपनी BE 6 Sporteq Edition के साथ अपनी मच-अवेटेड Scorpio N पर बेस्ड पिकअप का प्रोडक्शन-रेडी मॉडल भी शोकेस कर सकती है। Scorpio N पर बेस्ड ग्लोबल पिक अप कॉन्सेप्ट को पहली बार 2023 में कंपनी के इंडीपेंडेंस डे इवेंट में दिखाया गया था। इसे Mahindra India Design Studio (MIDS) ने डिजाइन किया था और यह नेक्स्ट-जेनरेशन लैडर-फ्रेम चेसिस पर बेस्ड था।कॉन्सेप्ट जैसा ही रहेगा डिजाइन टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि प्रोडक्शन मॉडल काफी हद तक कॉन्सेप्ट जैसा ही होगा। इसमें महिंद्रा की सिग्नेचर फैमिली डिजाइन वाली हेडलाइट्स, LED लाइटिंग एलिमेंट्स और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। हालांकि, टेस्टिंग मॉडल में सिंगल-कैब सेटअप और लं...