प्रयागराज, अगस्त 5 -- प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य पद की वर्ष 2013 की भर्ती का पैनल जल्द जारी होगा। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के निर्णय के क्रम में यह पैनल जारी किया जाएगा। इससे प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में करीब 407 प्रधानाचार्यों की नई तैनाती का रास्ता साफ हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने दिसंबर 2013 में 632 प्रधानाचार्य पदों का विज्ञापन जारी किया था। साक्षात्कार न होने पर 2019 में मनीष कुमार त्रिपाठी और अन्य ने लखनऊ खंडपीठ में वाद दायर किया। कोर्ट ने मार्च 2022 में साक्षात्कार कराने का आदेश दिया, जिसके बाद नवंबर 2022 में 599 प्रधानाचार्यों का चयन परिणाम घोषित हुआ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अनुसार, प्रयागराज, अलीगढ़, वाराणसी और देवीपाटन सहित चार मंडलों का पैनल रुका था। कार्यवा...