नई दिल्ली, अगस्त 9 -- 15 अगस्त के दिन हम भारतीयों के लिए बेहद खास होता है। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था। इस मौके पर हर साल देश में स्वत्रंता दिवस का सेलिब्रेशन किया जाता है। साथ ही ये दिन राष्ट्रीय अवकाश के लिए भी जाना जाता है। चूंकि स्कूल, कॉलेज से लेकर सारी चीजें बंद होती है इसलिए घर में आप बच्चों के साथ पूरा दिन एंज्वॉय कर सकते हैं। लेकिन बच्चे अगर छोटे हैं तो इस दिन को यूं ही ना बिता दें बल्कि कुछ ऐसे काम करें जिससे बच्चों के दिल में अपने देश के प्रति प्रेम बढ़े और उन्हें स्वतंत्रता दिवस से जुड़ा ज्ञान भी मिले। तो 15 अगस्त के दिन बच्चों के साथ आप इस तरह से सेलिब्रेशन करें कि बच्चे एंज्वॉय भी करें और दिल में देशभक्ति भी जागे।बच्चों को स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कहानियां और क्विज सुनाएं बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के दिन भारत के इतिहास ...