रांची, अक्टूबर 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने महागठबंधन के नेताओं को बड़ा अल्टीमेटम दिया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि बिहार के महागठबंधन नेताओं को 15 अक्तूबर तक सारी चीजों को सामान्य कर देना चाहिए। 15 अक्तूबर को झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक प्रस्तावित है। बिहार चुनाव में नामांकन शुरू हो गया है। पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए तैयार बैठे हैं। आवेदन पार्टी मुख्यालय तक आ गए हैं। ऐसे में झामुमो को उसकी हिस्सेदारी जल्द से जल्द दे दें। बिहार चुनाव में पार्टी को सम्मानजनक समझौते के तहत जो भी सीटें मिलेंगी, उस पर वह लड़ेगी। हालांकि झामुमो नेता ने यह भी कहा कि बिहार में कुल 243 सीटें हैं। हमने झारखंड चुनाव में राजद को 05 प्रतिशत ...