सहारनपुर, जून 6 -- गंगोह । रक्तदान सहित समाज सेवा को समर्पित जय हिन्द सामाजिक संस्था ने अपना 15वां स्थापना दिवस एमएस मोंग्स स्कूल में सुख, समृद्धि व शांति के लिए हवनयज्ञ से मनाया। अध्यक्ष निशांत मांग्स ने संस्था के क्रियाकलापों रक्तदान, नेत्रदान, वृक्षारोपण, कांवड़ सेवा शिविर, निर्धन कन्या विवाह, शव संस्कार, एम्बुलेंस सेवा, मां अन्नपूर्णा भोजन सेवा, गौ सेवा, छबील सेवा के बारे में जानकारी दी। संस्थापक अध्यक्ष उमंग शर्मा के कार्यों को सराहा। अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर प्राचीन शिव मंदिर में वृक्षारोपण किया गया। दिनेश सैनी, आदित्य शर्मा, रजत गोयल, चौधरी संयम रोड, नितिन सिंघल, हिमांशु मित्तल, रजत गर्ग , शुभम गोयल, निखिल बंसल, संस्थापक उमंग शर्मा, आदि रहे। यह भी पढ़ें- गुरुकुल में किया वृक्षारोपण और वृक्ष वंदनम् यह भी पढ़ें- बहजोई में विश्व...