गोड्डा, मार्च 2 -- बसंतराय प्रतिनिधि । बसंतराय प्रखंड की लगभग सभी पंचायतें इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रही हैं। 15वां वित्त आयोग की राशि पंचायतों को समय पर नहीं मिलने के कारण गांवों में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। पंचायतों के खाते खाली पड़े हैं, जिससे बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं कागजों तक सीमित होकर रह गई हैं। मुखिया संघ के उपाध्यक्ष एवं धपरा पंचायत के मुखिया आलमगीर आलम ने बताया कि केंद्र सरकार और झारखंड सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग की राशि गांव की सरकार कही जाने वाली पंचायतों के मुखिया फंड में नहीं भेजी जा रही है। 2024- 25, में एक किस्त दिया गया हैं। इसका सीधा असर गांवों के विकास पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा की पंचायत स्तर पर होने वाले अधिकांश छोटे लेकिन अत्यंत आवश्यक विकास कार्य जैसे पीसीसी सड़क निर्माण, नाली निर्मा...