15वें वित्त: राशि व्यय करने में अमड़ापाड़ा, हिरणपुर व महेशपुर पीछे
पाकुड़, जून 10 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला पंचायत शाखा, ग्रामीण विकास विभाग एवं जेएसएलपीएस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने 15वें वित्त आयोग मद के व्यय प्रतिवेदन की प्रखंडवार समीक्षा की। यह भी पढ़ें- योजनाओं में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं: डीएमसमीक्षा बैठक की जानकारी समीक्षा के दौरान अमड़ापाड़ा, हिरणपुर एवं महेशपुर प्रखंडों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत धीमा पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी लंबित कार्यों को अगले दस दिनों के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना स्वीकृत योजना के किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाए तथा वित्तीय अनुशासन का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.