गढ़वा, अप्रैल 6 -- गढवा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 15वीं झारखंड राज्य ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होगा। यह आयोजन बोकारो जिलांतर्गत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स चंदनक्यारी में किया गया है। यह जानकारी गढ़वा जिला एथलेटिक संघ के सचिव आलोक मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में किसी भी संस्था या क्लब के महिला /पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनकी जन्मतिथि 31 मार्च 2026 तक 18 वर्ष से उपर हो। प्रतियोगिता में कोई भी प्रतिभागी किसी भी दो इवेंट में भाग ले सकता है। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 400 रुपये पार्टिसिपेशन शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है। ऑनलाइन एंट्री की तिथि 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक निर्धारित है जो एएफआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रतियोगिता के लिए एथलेटिक्स फेड...