मेरठ, जून 10 -- स्थानीय आईटीआई साकेत, गुरुतेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी एवं ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 15वें ऑल इंडिया विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 15 जून से होगा। आयोजकों ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर सफेद पोशाक में खेला जाएगा, जिससे प्रतियोगिता का आकर्षण और बढ़ेगा। टूर्नामेंट के चेयरमैन विवेक पांडेय ने बताया प्रतियोगिता में 8 से 11 वर्ष, 12 से 15 वर्ष तथा 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। टूर्नामेंट की वाइस चेयरमैन और स्वर्गीय विवेक पांडेय की बहन डॉ. वसुधा ने बताया कि विवेक पांडेय एक होनहार क्रिकेट खिलाड़ी थे। यह भी पढ़ें- खांडेकर एकेडमी को हरा क्रिक-आईटी स्ट्राइक जोन बना चैम्पियन उन्होंने वीनू मांकड़ क्रिकेट टूर्नामेंट में भी प्रतिभाग किया था। आयोजन सचिव अतहर अली ने बता...