रिषिकेष, मई 19 -- चारधाम ट्रांजिट केंद्र में मंगलवार को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए तड़के से ही काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ दिखी। मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत विभिन्न राज्यों के यात्रियों ने कतारों में लगकर सुबह से रात तक पंजीकरण कराया। इसके बाद उन्होंने यात्रा शुरू की। चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ओएसडी डॉ. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि मंगलवार को सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक 15,474 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। पंजीकरण के बाद यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग भी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...