लखीमपुरखीरी, नवम्बर 28 -- यू-डायस प्लस पर स्कूल, शिक्षक व छात्र का डाटा अपडेट करने का निर्देश दिया गया। इसकी लगातार मानीटरिंग की जा रही है। इसके बाद भी अब तक डाटा अपडेट नहीं किया गया है। एक स्कूल का डाटा अपडेट नहीं हुआ है वहीं धौरहरा, मितौली व नगर क्षेत्र के पांच स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने शिक्षकों का डाटा ही अपडेट नहीं किया है। इसके अलावा 14962 छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जिनका डाटा अब तक अपडेट नहीं किया गया है, जबकि अन्तिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित है। एमआईएस इंचार्ज शशिपाल यादव ने बताया कि यू-डायस 2025-26 को लेकर सभी स्कूलों को स्कूल प्रोफाइल, टीचर प्रोफाइल, स्टूडेण्ट प्रोफाइल को पूरा करने की तिथि 30 नवम्बर तक बढ़ाई गई थी। इसके बाद भी अब तक 878 स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने 14962 छात्र-छात्राओं का डाटा यू-डायस प्लस पर अब तक अपडेट नहीं किया गया है। जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.