भदोही, अप्रैल 24 -- भदोही। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से पोषण अभियान के तहत जिले की 1492 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 36 मुख्य सेविकाओं को नया स्मार्ट फोन मिल चुका है। शासन से आए स्मार्ट फोन को जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र द्वारा निर्धारित तिथियों में वितरित किया जा चुका है। 1492 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं 36 मुख्य सेविकाएं स्मार्टफोन से बेहतर विभागीय काम करेंगी। स्मार्टफोन मिलने के साथ ही दो सौ रुपया डाटा भी प्रत्येक माह मिलेगा। जिले में कुल 1492 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की निगरानी संग अन्य गतिविधियों की अब आनलाइन रिपोर्ट भेजी जानी है। इसके लिए पांच साल पूर्व सभी को स्मार्ट फोन मुहैया कराया गया था। काम के अधिक लोड एवं तकनीकी ख...